उत्तराखंड
खुशखबरी: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की विशेष छूट…
देहरादून: उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मूड में है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं की पीड़ा समझते हुए सरकारी नौकरियों की भर्ती में बेरोजगारों को आयु सीमा में एक साल की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी के चलते भर्ती प्रक्रिया बार- बार बाधित होने की बजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े- ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी के साथ दिवस अधिकारी व लिंक अधिकारी हुए नियुक्त…
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अधिकारियों को इस बाबत कैबिनेट प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। सीएम का बेरोजगारों के लिए यह भी एक बड़ा राहत भरा फैसला होगा। सोमवार को सीएम ने बीजापुर स्टेट गेस्ट में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को एक तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। कोविड 19 के कारण भर्ती प्रक्रिया डेड़ साल से ठप होने का मुद्दा भी सीएम के सामने आया। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि बेरोजगारों को इस अवधि की रियायत मिलनी ही चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी योजना बनाई जाय। उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, एसीएस राधा रतूड़ी, आनन्द वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, एसएन पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, सचिव- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel