उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी अभी खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 14 की मौत, कई घायल…
देहरादून: राजधानी देहरादून से दुःखद खबर आ रही है। यहां रविवार का दिन काला साबित हो रहा है। चकराता से विकासनगर की ओर आ रहा एक यात्री वाहन बायला गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना के सूचना पाकर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।ग्रमीणों की मदद से घायलों को निकालने का काम किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चकराता के बायला गांव से विकासनगर की ओर जा रहा एक यात्री वाहन सुबह करीब 10 बजे बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 19 लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा त्यूणी रोड पर हुआ है। विकासनगर से घटनास्थल की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel