उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, इन 11 सीटों का होगा ऐलान…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सब की निगाहें कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट पर टिकी है। तो वहीं खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा चुनाव के लिए बाकी बची 11 विधानसभा सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों का करेगी ऐलान। बीजेपी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। जिसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर ,जागेश्वर, रानीखेत ,डोईवाला, कोटद्वार केदारनाथ ,लालकुआ, टिहरी, पिरान कलियर,झबरेड़ा कि सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान होगा।
बता दें कि प्रदेश में हॉट सीटें बन चुकी लालकुआ और रूद्रपुर पर भी निर्णय होगा। “रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल व लालकुआ विधायक नवीन दुम्का की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। “पूर्व में जारी हुई लिस्ट में विधायक नवीन दुम्का का नाम कट चुका है। हल्द्वानी सीट भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नाम का ऐलान हो सकता है। “लालकुआ में महाराष्ट्र के राज्यपाल एंव पूर्व मुख्यमंत्री उतारेंगे अपने पसंदीदा प्रत्याशी “आज शाम 4 बजे होगा नामों का ऐलान। गौरतलब है कि बीजेपी में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान हुए 48 घंटे भी नहीं हुए और पार्टी के भीतर अनुशासन तार-तार हो गया।
पहली लिस्ट के बाद टिकट न मिलने पर नेता नाराज़ हो गए हैं। पिथौरागढ़ से लेकर चमोली तक और नैनीताल से रुद्रप्रयाग तक पार्टी संगठन में विद्रोह शुरू हो चुका है। किसी सीट से किसी दावेदार ने भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है तो किसी सीट पर दावेदार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस जॉइन करने का रुख कर रहे हैं। इस पूरी स्थिति को संभालने के लिए भाजपा ने अपने कई नेताओं को ज़िम्मेदारियां ज़रूर दी हैं, लेकिन फिलहाल हालात बेकाबू ही दिख रहे हैं। अब दूसरी लिस्ट में किसको कौन सी सीट मिलती है ये सूची जारी होने बाद ही पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel