उत्तराखंड
Big Breaking: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक काऊ ने दिया इस्तीफा, राजनीति में आया भूचाल…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बीजेपी विधायक काऊ ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभीतक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट बैठक छोड़कर गुस्से में निकल गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि हरक सिंह रावत ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी कैबिनेट में चर्चा हुई। उसकी ब्रीफिंग कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई: CM
जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता पर करें निस्तारण- जिलाधिकारी…
मुख्यमंत्री धामी ने किया 1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण, 1 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास…
Uttarakhand News: जिला प्रशासन की रायफल फंड से जरूरतमंद छह असहायों को मिली 1.50 लाख की आर्थिक सहायता…
थत्यूड की रामलीला मे अयोध्या मे पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का हुआ जन्म…
