उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी का मेगा प्रचार, प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पीएम मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी भी प्रचार में जुट गए हैं। पार्टी के अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस आज अपना मेनिफेस्टो लॉन्च करने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी करेंगी। कांग्रेस के इस प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे रहेंगे।
आपको बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 2 फरवरी यानी आज देहरादून में उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी करेंगी। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान- चारधाम, चार काम’ को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके तहत कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाने, रसोई गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये के पार न जाने देने, और ‘स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव, हर द्वार’ को प्रमुखता से उठा रही है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान जोरदार तरीके से शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने बीजेपी के प्रचार की कमान संभाली। वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारियों ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया। इसके साथ ही प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए रैलियों को संबोधित किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel