उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में अगले 15 दिन तक लगा कोरोना कर्फ्यू, धामी सरकार ने की गाइडलाइन जारी…
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। धामी सरकार ने 5 अक्टूबर तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कोविड-19 कर्फ्यू में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, सभी नियम पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे। हालांकि इस बार छोटे बच्चों के स्कूल भी खोल दिए गए हैं। कल से राज्य के प्राथमिक विद्यालय में नन्हे नन्हे बच्चे भी पढ़ने पहुंचगे। बाकी बंदिशें पहले की तरह रहेगी। बता दें कि उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू 21 सितंबर की सुबह 6 बजे खत्म हो रहा है। ऐसे में कोरोना के नए मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रदेश में COVID कर्फ्यू 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
आपको बता दें कि आदेश के मुताबिक, शवयात्रा में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। आदेश में पर्यटकों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई SOP के अनुसार खोले जाएंगे। वहीं स्कूलों को SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में सभी टेक्निकल इंस्टिट्यूट, पॉलिटेक्निक, कॉलेज, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के अलावा सभी विश्वविद्यालय और अन्य सभी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए उनसे संबंधित विभाग द्वारा अलग से जारी की गई SOP के अनुसार खोले जाएंगे।
बता दें कि पहले ही सरकार ने शादी समारोह में वेडिंग प्वॉइंट संचालकों को बड़ी राहत देते हुए कुल कैपेसिटी के 50% लोगों के समारोह में आने की छूट दी थी। खास बात यह है कि इस दौरान मेहमानों से लेकर वेडिंग प्वॉइंट में काम करने वाले स्टाफ को वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र देने पर कॉविड टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि शादी-समारोह के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई एहतियात बरते जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel