उत्तराखंड
Big Breaking: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, दुआओं का सिलसिला जारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं पीएम मोदी की मां के बीमार होने की खबर से दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी की मां की हेल्थ से जुड़ा अपडेट भी आया है। बताया जा रहा है कि यूएन मेहता अस्पताल के निदेशक आरके पटेल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, हीराबा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है, ‘यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियॉलजी ऐंड रिसर्च सेंटर में प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में सुधार है।’ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ली हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबेन की सेहत अचानक खराब होने की खबर सामने आते ही ट्विटर पर संदेशों का अंबार लग गया है। हर कोई पीएम मोदी की मां की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। ट्विटर पर आज #HeerabenModi और #PMModiMother टॉप ट्रेंड पर है। पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से फैल रही है। ट्विटर पर बहुत सारे यूजर्स हीराबेन की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इनमें बीजेपी नेताओं और समर्थकों से इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Whales: Giants of the Ocean
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार















Subscribe Our channel


