उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में अवकाश घोषित, डीएम ने दिए ये आदेश…
उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया (school holidays) है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया (Uttarakhand weather update) है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दो दिवसीय स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
वहीं जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश (15 सितंबर) घोषित किया है। दूसरी ओर जिलाधिकारी डा आशीष चौहान ने दिनांक 15.09.2022 को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए हैं। इस दौरान समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel