उत्तराखंड
Big Breaking: उपनल में सिर्फ अब इन लोगों का होगा पंजीकरण, मिलेगा लाभ, पढ़े पूरी खबर…
देहरादून: उत्तराखंड में उपनल से बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) की वेबसाइट पर अब उत्तराखंड के बाहरी लोगों का पंजीकरण मान्य नहीं होगा। इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उपनल की वेबसाइट पर गुरुवार यानी आज से केवल उत्तराखंड मूल के लोगों का ही पंजीकरण मान्य होगा।
आपको बता दें कि लंबे समय में विभाग में अनियमितताओं की शिकायत आ रही थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए अब सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया कि 23 सितंबर से उपनल की वेबसाइट पर केवल उत्तराखंड के प्रवासी प्रमाण धारकों का रजिस्ट्रेशन मान्य किया जाएगा। कुछ समय से अनियमितताओं की शिकायतें मंत्री गणेश जोशी के पास आ रही थी जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इस निर्देश का पालन करने को कहा है आज से उपनल की वेबसाइट में केवल स्थाई निवासियों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि उपनल का गठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए किया गया था। जिसके माध्यम से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें तमाम दूसरे प्रदेशों के लोगों का पंजीकरण भी किया जाने लगा। जिसका कई स्तरों पर विरोध भी हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel