उत्तराखंड
Big Breaking: चारधाम के कपाट खोलने की तैयारियां शुरू, जानिए कब खुलेंगे बद्री-केदार-गंगोत्री यमुनोत्री धाम के द्वार…
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनाेत्री के कपाट खोलने के लिए तैयारियां शुरू हो रही है। चारधाम के कपाट कब खोले जाएंगे इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी पर शनिवार 5 फरवरी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च मंगलवार को तय की जाएगी। केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी। इसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन निश्चित किया जाएगा। जबकि परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 3 मई को खुलेंगे।
आपको बता दें कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि तय करने का कार्यक्रम कोरोना गाईड लाईन तथा ओमिक्रॉन के खतरे को देखते संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च मंगलवार को पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा की जाएगी। जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय करने के लिए पांच मई को नरेंद्रनगर राजमहल में प्रात: 10 बजे से पूजा शुरू हो जायेगी।
बता दें कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्रीनृसिंह मंदिर में पूजा के पश्चात पंचायत प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राजमहल को सौंपेंगे। जिसके बाद निर्धारित तिथि पर राजमहल में पिरोये गये तिलों के तेल को पंचायत के प्रतिनिधि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से वहां पहुंचाया जाएगा। तिलों के इस तेल से भगवान श्री बदरीविशाल का अभिषेक किया जाएगा।इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel