उत्तराखंड
Big Breaking: हंसी खुशी दो दोस्त घूमने जा रहे थे मसूरी, रास्ते से घर आई जवान बेटे की मौत की खबर…
मसूरी: पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। जहां मसूरी में बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंच रहे हैं वहीं देहरादून-मसूरी मार्ग के गलोगी पावर हाउस के पास एक एक दो बाइक सवार युवक गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। युवक को खाई से निकालने में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों दोस्त बाइक पर देहरादून से मसूरी आ रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई। जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे. जबकि बाइक सड़क पर ही पलट गई था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई के बीचों-बीच फंसे सूरज (20) पुत्र राजदेव प्रसाद निवासी पटेल नगर देहरादून को खाई से निकाला और 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं जवान बेटे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel