उत्तराखंड
Big Breaking: UKSSSC ने इस भर्ती को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के पास है आखिरी मौका…
देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय VDO/ VPDO के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने आवेदन में संशोधन तिथि की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी दिनांक 12 / 11 / 2021 से 16 / 11 / 2021 के मध्य अपने आवेदन पत्रों में निम्नानुसार संशोधन कर सकते हैं।
1. परीक्षा केन्द्र में कोई संशोधन अनुमन्य नहीं होगा।
2. नाम , पिता का नाम , जन्मतिथि , फोटो व हस्ताक्षर में संशोधन के लिए आवेदन पत्र Cancel करना होगा व रू 0 300 शुल्क के साथ पुनः भरना होगा , इस संशोधन में भी परीक्षा केन्द्र पूर्ववत रखना होगा ।
3. अन्य सभी प्रविष्टियों को अभ्यर्थी नियमानुसार रू 30 संशोधन शुल्क के साथ संशोधित कर सकते हैं ।
बता दें कि पर आयोग द्वारा इन पदों पर जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा रही है , परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जायेगा। परीक्षा से पहले आयोग ने अभ्यर्थियों को संशोधन करने का अंतिम समय दिया है।
इस समय के भीतर संशोधन यदि अभ्यर्थी संशोधन नही करते हैं तो उन्हें बाद में आवेदन पत्र में किसी भी संशोधन का अवसर उपलब्ध नहीं दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel