उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग:आईएएस पीसीएस में बड़ा फेरबदल,मीनाक्षी सुंदरम नए शिक्षा सचिव…
उत्तराखंड: देहरादून – सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरदबल किया है। 19 आईएएस, एक पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी समेत 21 अफसरों के दायित्व बदल दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा विभाग में हुआ है। शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख से शिक्षा विभाग से हटाते हुए सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी पशुपालन सचिव मीनाक्षी सुंदरम को दी गई है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव आनंद वर्धन से सैनिक कल्याण, सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हटाते हुए वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है। वेटिंग में चल रहे वीवीआरसी पुरूषोत्तम को गढ़वाल मंडल को कमिश्नर बनाया गया है। अब तक शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ही गढ़वाल कमिश्नर का दायित्व देख रहे थे। अपर मुख्य सचिव-कार्मिक राधा रतूड़ी ने देर शाम फेरबदल के आदेश जारी कर दिए। 
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel