उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब ये कर्मचारी कर सकते हैं वर्क फ्रॉम होम, आदेश जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोज बढ़ रहे आंकड़ो को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करेगी। जिसका आदेश जारी कर दिया है कि इन तरह के सभी कर्मचारियों को अपरिहार्य स्थितियों में ही कार्यालय बुलाया जाएगा।
आदेश में साफ लिखा है कि गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों, गर्भवती महिलाओं और 58 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को आफिस आने की जरूरत नहीं है, वे घर से ही काम कर सकते हैं। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन में लगाई गई है। यह आदेश उन पर लागू नहीं होगा।
बता दें कि शासन द्वारा सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है राज्य के शासकीय कार्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थिति से कार्यालय अध्यक्ष द्वारा छूट दी जा सकती है। हालांकि शासकीय हित से ऐसे कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
