उत्तराखंड
BREAKING: युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKPSC ने इस परीक्षा को किया कैंसिल, देखें आदेश…
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी की जांच में परीक्षा में धांधली की बात सामने आई थी। जिसके बाद आज उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 निरस्त कर दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने नकल में संलिप्त अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी अप्रैल माह में जेई एई के पदों पर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जिसके पश्चात अगस्त 2023 में इस भर्ती परीक्षा को पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए अभ्यर्थी भी सम्मिलित हो सकेंगे।
गौरतलब है कि बीते वर्ष यह परीक्षा 7 से 10 मई 2022 को आयोजित की गई थी। तदोपरांत 31 अगस्त को इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। जिसके बाद आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए थे परंतु हाल ही में एसआईटी की जांच में कई अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करने एवं परीक्षा में धांधली की बात सामने आई थी। जिसके बाद आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
BREAKING: युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKPSC ने इस परीक्षा को किया कैंसिल, देखें आदेश… pic.twitter.com/kNuPLLw2Zc
— uttarakhand news (@SKhanbrain) March 10, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel