उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त, गंगोत्री हाइवे बंद, फटी पाईपलाइन…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदले हुए हैं।पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बीती मंगलवार दोपहर बाद से उत्तरकाशी सहित कई जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़कती ठंड के कारण बर्फबारी वाले इलाकों में पाइप लाइन फट गई है। जिससे हर्षिल में उत्तराखंड पुलिस के जवानों और ग्रामीणों को भागीरथी नदी से जल आपूर्ति करनी पड़ रही है। इतना ही नही यहां भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई स्थानों पर बाधित हो गया है। यहां पर BRO की मशीनरी और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं। हर्षिल घाटी सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री धाम का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जिससे आमजन सहित सेना के जवानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel