उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड ANM भर्ती 2022 को लेकर बड़ा अपडेट, बोर्ड ने इन्हें दिया आखिरी मौका, पढ़े…

देहरादूनः उत्तराखंड में विवादों में फंसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अथ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक अवसर प्रदान करने का ऐलान किया है। जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड की जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा-2022 के लिए पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैरिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले 60 फीसद अभ्यर्थियों ने गलत विवरण अपने आवेदन पत्र में अंकित किया है। उन्हें प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में प्राप्त कुल अंकों में त्रुटि सुधार के लिए आनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में मात्र प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में प्राप्त कुल अंकों का सुधार किया जाएगा। जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाएगा।
जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना अपलोड की जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष व कुल प्राप्त अंकों में त्रुटि संबंधी किसी भी प्रकार के प्रत्यावेदन को बोर्ड की ओर से स्वीकृत नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि 13 जून के बाद बोर्ड के समक्ष लिखित व ईमेल के माध्यम से चार सौ से अधिक प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जिसमें अधिकतर अभ्यर्थियों की ओर से यह कहा गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स के उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में कुल प्राप्त अंकों का विवरण त्रुटिवश गलत अंकित किया गया है। ऐसे में बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट पर भी सवाल उठ रहे थे। बोर्ड ने इस पर गहन विचार-विमर्श करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मौका देने का निर्णय लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


