उत्तराखंड
Big Breaking: BJP ने बनाई उत्तराखंड उपचुनाव के लिए विशेष टीम, बैठक में लिए ये बड़े फैसले…
देहरादूनः उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन में आ गई है। उत्तराखंड भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिन के देहरादून दौरे पर हैं दोनों दिन बीएल संतोष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साछ अहम बैठक की। बैठक में चंपावत में होने वाले उपचुनाव के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है, ताकि बड़े मार्जिन से इस उपचुनाव को जीता जा सके।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में मैराथन बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शामिल हुए। साथ ही संगठन से जुड़े कई और बड़े नेता भी बैठक में मौजूद रहें। बैठक में पार्टी 23 विधानसभा सीटों में मिली हार के कारण जानने के लिए समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक योजना और संरचना तैयार हो चुकी है। उपचुनाव के लिए टीम की घोषणा भी कर दी गई है। मदन कौशिक ने कहा कि चंपावत में होने वाले उपचुनाव के लिए सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा को पालक प्रभारी बनाया गया है, इसके साथ ही, प्रदेश महामंत्री संगठन को मार्गदर्शक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को प्रभारी मंत्री, कैलाश शर्मा को प्रभारी, दीप्ति रावत को सह प्रभारी, कैलाश गहतोड़ी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel