उत्तराखंड
आरोप: गजब तमाशा, भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप, क्या है मामला जानिए
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स स्कैंडल की बात सामने आ गई है।सत्ताधारी भाजपा के विधायक पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर शुक्रवार को विधायक की पत्नी ने पुलिस से महिला और परिजनों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। कहा कि उक्त महिला पांच करोड़ की मांग कर रही है।
बताया जा रहा है कि विधायक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को कई घंटों चौकी में बिठाए रखा।
दोपहर होते-होते आरोपी महिला भी मीडिया के सामने आ गई। उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडिया में महिला भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगा रही है। कहा कि विधायक से उन्हें बेटी है।
वो अपनी बेटी को हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। ताकि उसे बाप का नाम मिल सकें। कहा कि वो अपनी बेटी और विधायक का डीएनएल टेस्ट करना चाहती है।
ताकि सचाई सबके सामने आ सकें।
बहरहाल, इस मामले में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। इस मामले ने राज्य की पहली निर्वाचित सरकार की याद दिला दी। तब भी कुछ-कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था।
एक मंत्री को पद से हाथ धोना पड़ा था। खूब बवाल हुआ था। भाजपा तब विपक्ष में थी और सत्ता में है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel