उत्तराखंड
मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, ऐसे बची 40 लोगों की जान
उत्तराखंड रोडवेज की बस बुधवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, बस मसूरी से सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस जैसे ही स्टैण्ड से मात्र पाचस मीटर चली उसके ब्रेक फेल हो गये। बस का प्रेशर लीक होने से ब्रेक पैडल अंदर घुस गया, चालक ने किसी तरह गियर डाउन करते हुए बस को लिंक मार्ग की तरफ ले जाकर पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस में सवार 40 लोग बाल-बाल बच गए। यदि बस चालक सूझबूझ से काम नहीं करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, जरा सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी क्योकि उस स्थान पर गहरी खाई है। दुर्घटना में किसी भी सवारी चोट नहीं पहुंची, बता दें कि विगत दिनों मसूरी से देहरादून जा रही एक बस वन सुमन के समीप खाई में गिर गयी थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी व तीन दर्जन से अधिक घायल हो गये थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel