उत्तराखंड
हैरानी: ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार कर रहे उत्तराखंड के नाम पर हिमाचल की ब्राडिंग…
हिमांशु जोशी। उत्तराखंड का सेब आज भी हिमाचल एप्पल के नाम से बाजार में बिक रहा है। अब यहां की लोकेशन भी हिमाचल के नाम से ही बड़े पर्दे पर दिखाई दे रही है। हैरत की बात यह है कि यह सब उस अभिनेता की फिल्म में हुआ है जिसे उत्तराखंड ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया और फिल्म की शूटिंग भी इसी राज्य में हुई। बात हो रही है अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ की। फिल्म की शूटिंग तो देहरादून और मसूरी में हुई, लेकिन कहीं भी इसका उल्लेख नहीं है। फिल्म में मसूरी और देहरादून को हिमाचल प्रदेश के कसौली का नाम दे दिया गया है।
उत्तराखंड एक अहम शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। यहां की खूबसूरत लोकेशन को लोग पसंद भी कर रहे हैं। दावा मसूरी और देहरादून में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग हुई। शूटिंग के दौरान ही अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड किया जा रहा है कि इससे उत्तराखंड की देश-विदेश में ब्रांडिंग हो रही है हाल ही में करीब बीस दिन तक
के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। धामी ने उन्हें प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। माना जा रहा था कि अक्षय कुमार के ब्रांड एंबेसडर बनने से उत्तराखंड की ब्रांडिंग होगी। लेकिन, अक्षय कुमार की ही फिल्म में उत्तराखंड के नाम पर हिमाचल की ब्राडिंग हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel