उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यहां बड़ा हादसा, यहां नदी में गिरी कार, दो युवक थे सवार…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां थाना पुरोला क्षेत्र में एक कार हादसे की शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा थाना पुरोला क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब नौगांव मोटर मार्ग पर पट्रोल पंप के निकट कार हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे कमल नदी में जा गिरी।हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया और दून मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान विवेक सिंह पुत्र देशराज और देवराज पुत्र प्रेम लाल निवासी बिलाशपुर हिमाचल के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel