उत्तराखंड
Breaking: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एलान, साल 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे…
देहरादून: उत्तराखंड धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बयानबाजी के लिए सियासी गलियारे में चर्चित रहते हैं। आए दिन उनके बयान मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दिनों और ऋषिकेश दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री हरक सिंह के कंधे पर हाथ रखकर पूछा था कैसी चल रही है आपकी ‘हनक’। पीएम मोदी की मुलाकात के बाद हरक गदगद हैं। उससे पहले दिल्ली में वह गृहमंत्री अमित शाह से भी विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी मुलाकात कर चुके हैं। आज एक बार फिर हरक अपने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि वह साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायकी का चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
