उत्तराखंड
BREAKING: धामी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले, बनभूलपुरा थाने सहित दी ये स्वीकृति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल महाकुम्भ के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्टस किट् उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से हटाये गये अवैध अतिक्रमण की भूमि पर पुलिस थाने का निर्माण किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
बता दें कि सीएम धामी ने पहले अतिक्रमण वाली जगह पर थाना बनाने का ऐलान किया था। सीएम की घोषणा को पूरा करने के लिए अब कवायद तेज हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगा प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हुई हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था।आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया। क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी।
बनभूलपुरा में आठ फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर तथा पेट्रोल बम फेंके जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में अबतक 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनकी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel