उत्तराखंड
BREAKING: खनन माफिया ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाया ट्रेक्टर, सीएम धामी ने लिया एक्शन, दिए ये आदेश…
उत्तराखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। खनन माफियाओं में अब पुलिस का खौफ भी नहीं है। जी हां देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र में खनन माफिया ने एक पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर ही चढ़ा दिया है। पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मामले में सीएम धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने अफसरों को आदेश दिया है ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करें इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैतनवाला क्षेत्र में सिपाही मनोज राणा को शिकायत मिली थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन सामग्री लाई जा रही है। सूचना के बाद सिपाही ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर चालक से बात की, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाय उसके चढ़ा दिया और फरार हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिपाही वहीं सड़क पर ही गिर गया। सूचना पर पहुंची कैंट कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सिपाही की हालत गंभीर है। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। सिपाही का सिनर्जी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक वसीम के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जैंतनवाला में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जहां पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम को दी गई है। वहीं मामले की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने डीजीपी व गृह विभाग के अफसरों को तलब कर पूरी रिपोर्ट प्राप्त की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel