उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड के इन दो जिलों में कल बंद रहेगें 12वीं तक स्कूल, आदेश जारी…
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए चमोली और हरिद्वार जिले में 24 अगस्त को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में चमोली जिले और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा एंव कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 24.08.2023 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
चमोली जिले के जारी आदेश में लिखा है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आंगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।
वहीं हरिद्वार जिले के जारी आदेश में लिखा है कि ऐसे विद्यालय जिनमें परीक्षाऐं संचालित है, वह अपने समयानुसार यथावत संचालित किये जायेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में यदि प्रबन्धन / प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel