उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस अधिकारी पर गिरी गाज, गंभीर आरोपों में निलंबित…

उत्तराखंड से शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने खनन विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनन निदेशक को गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खनन विभाग के निदेशक पैट्रिक ने हाल ही में ओमप्रकाश तिवारी नाम के व्यक्ति पर अगवा कर जबरन वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था, जबकि शासन ने निदेशक खनन एस एल पैट्रिक के खिलाफ इस मामले में गोपनीयता भंग करने और पद का दुरुपयोग करने का मामला पाया। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट में भी कई आपत्तिजनक बातचीत को भी शासन ने आधार बनाते हुए इससे विभाग की छवि धूमिल होने की बात कही है।
मामले में शासन ने आदेश जारी करते हुए निदेशक खनन एस एल पैट्रिक को निलंबित कर दिया है। उन पर विभाग की गोपनीयता भंग करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप है। खनन निदेशक को निलंबन के दौरान आधा वेतन दिया जाना तय हुआ है. निलंबन के दौरान खनन निदेशक को सचिव खनन के कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


