उत्तराखंड
सुपर ब्रेकिंग: फिर औंधे मूहँ गिरा झूठ, जल्द अपने घर में होगा कलम का सिपाही, जमानत मंजुर
UT- देहरादून: आज तमाम सच्चे कलम के सिपाहियों के लिए जश्न का दिन है, एक बार फिर साबित हो गया कि भगवान के घर में देर हो सकती है पर अंधेरे नहीं,और झूठ चाहे कितना भी ताकतवर कयों न हो लेकिन जीत सच की ही होती है,
ज्ञात हो कि रंगदारी और ब्लैक मेलिंग के झूठे आरोप में विगत 22 नवंबर से जेल में बंद पर्वतजन न्यूज पोर्टल के सम्पादक शिवप्रसाद सेमवाल को आज बडी राहत देते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार
कर ली है.
जानकारी के अनुसार पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल गिरफ्तारी मामले में आज उच्च न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति एन.एस. धनिक की एकलपीठ में हुई।
सुनवाई के दौरान शिव प्रसाद सेमवाल के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस. नेगी ने न्यायालय को बताया की शिव प्रसाद को साजिशन फंसाया गया है। उन्होंने कभी किसी को ब्लैकमेल नहीं किया और उन्होंने किसी से भी रंगदारी वसूल नहीं कि, बल्कि उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता की निष्पक्ष
पत्रकारिता करने की वजह से ही उन्हें यह सजा दी गई है।
सेमवाल जी को मिली जमानत से पत्रकार बंधुओं में खुशी का माहौल है तथा पत्रकार जगत में इसे सच्चाई की जीत के रूप में देखा जा रहा है,
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel