उत्तराखंड
JOBS: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन…

देहरादून: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी में भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 126 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या मिनी कार्यकर्ता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। नई नियमावली के तहत अब 59 साल की कार्यकर्ता भी सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन कर सकेंगी।
आपको बता दें कि इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदक की आयु सीमा 31 वर्ष लेकर 59 वर्ष तक है। आवेदन 19 नवंबर से शुरू हो चुके है जिनमें 5 दिसंबर तक किया जा सकेगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को जिले का नाम, ब्लॉक का नाम शैक्षणिक योग्यता आदि सभी सूचनाएं भरनी होंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


