उत्तराखंड
बड़ी खबर: अभी-अभी उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के बंपर ट्रांसफर, तीन जिलों के डीएम भी बदले, देखें लिस्ट…
देहरादून। उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार देर शाम तीन जिलाधिकारियों समेत 7 आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसके अलावा दो 2 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए है। मयूर दीक्षित जिलाधिकारी उत्तरकाशी से चमोली भेजे गए। नरेंद्र सिंह भंडारी को जिला अधिकारी चंपावत की कमान सौंपी गई।
अभिषेक रोहिल्ला नगर आयुक्त देहरादून से जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया। मंजुल गोयल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से नगर आयुक्त देहरादून मनाया गया। IAS रंजना को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम हटाकर परियोजना निदेशक शहरी क्षेत्र विकास की जिम्मेदारी दी गई। विनीत तोमर जिलाधिकारी चंपावत से हटाकर प्रबंधन निदेशक परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई। धीराज सिंह गबर्याल जिलाधिकारी नैनीताल के साथ साथ प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभात सौंपा गया।
वहीं PCS अधिकारियों की बात करें तो हेमंत कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी चमोली से हटाकर अपर जिलाधिकारी चंपावत भेजा गया। शिवचरण द्विवेदी अपर जिलाधिकारी चंपावत से हटाकर चमोली भेजा गया हैै। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है. तीन दिन पहले ही जहां धामी सरकार ने शासन स्तर पर 22 आईएएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल किया था आज एक बार फिर तबादलों की लिस्ट जारी की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel