उत्तराखंड
सावधानः उत्तराखंड के इन पांच जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने की आशंका…
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। राज्य के पांच जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही चारधाम वाले जिलों में बारिश और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंखमिचौनी जारी है। खासकर पहाड़ों में बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इन जनपदों के लोगों को सतर्क रहना होगा। इन पांचों जनपदों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में 29 मई तक बारिश का अनुमान लगाया है। 30 और 31 मई को फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सतर्कता बरतने को कहा है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री व हेमकुंड साहिब में दो जून तक लगातार बारिश का अंदेशा जताया गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel