उत्तराखंड
केंद्र ने दी उत्तराखंड को बड़ी सौगात, शिक्षा के लिए मिला इतने करोड़ का बजट, होंगे ये काम…
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने प्रदेश के लिए बजट जारी किया है। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट एवं गतिविधियों का अनुमोदन किया गया है। इस बजट के तहत प्रदेश में कई बड़े कार्य होने है। जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ जाएगा। छात्र-छात्राओं को कई सुविधाएं मिलेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गयी। भारत सरकार की ओर से सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा राज्य के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में विगत वर्षों के बजट के उपभोग के साथ ही राज्य के शैक्षिक सूचकांक पर भी विचार विमर्श किया गया ।भारत सरकार द्वारा विभिन्न मदों प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा के बाद राज्य को समग्र शिक्षा के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 के लिए रू. 1123.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी।
बताया जा रहा है कि यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के लिए कुल स्वीकृत रू. 972.00 करोड़ के सापेक्ष लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए स्वीकृत बजट में आवासीय छात्रावास, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास निर्माण कार्य, डिजिटल लर्निंग, नवाचारी गतिविधियां, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, बाल वाटिका, शिक्षक शिक्षा, अध्यापक प्रशिक्षण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क गणवेश, व्यावसायिक शिक्षा दिव्यांग बच्चों से सम्बन्धित गतिविधियों, विद्यालयी शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा में लाये जाने से सम्बन्धित गतिविधियों हेतु अनुमोदित की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel