चमोली
दुःखद घटना: 22 वर्षीय युवक आया था रिश्तेदार की शादी में, गदेरे में मिला शव
चमोली: गोपेश्वर के पास सगर गांव में एक 22 वर्ष के युवक का शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार यह युवक यहां रिश्तेदारी में आया था।
रविवार को शाम करीब 6 बजे जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पास सगर गांव में वीरगंगा गदेरे के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला।
वहीं शव की जानकारी मिलते ही सगर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को गदेरे से निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया।
गोपेश्वर थाना के थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान पपड़ियाणा गांव के रहने वाले हरेंद्र सिंह पंवार के नाम से हुई है।
हरेंद्र सिंह शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सगर गांव आया था। मगर, वह शादी में शामिल होने की बजाए पहले सगर गांव के पास ग्वाड़ गांव में किसी दूसरे रिश्तेदार के घर चला गया।
जिसके बाद आज शाम करीब 6 बजे सगर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को वीरगंगा गदेरे के तट पर एक युवक के गिरे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जहां हरेंद्र उन्हें मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जानकारी हरेंद्र के परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। वहीं, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

