चमोली
बड़ा हादसाः उत्तराखंड में अभी-अभी चलती कार पर टूट कर गिरी चट्टान, पति-पत्नी की मौक़े पर मौत…
चमोली: उत्तराखंड में पहाड़ से मौत बरस रही है। एक सप्ताह के भीतर कई बड़े हादसों की खबर आई है। अब चमोली के कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे पर सड़क पर बोल्डर आ गिरा। जिसकी चपेट में कार आ गई। हादसे में कार सवार दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून से थराली की आ रही दंपत्ति की कार बगोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर चट्टान टूट कर गिर गई। कार सवार पति-पत्नि की जिससे मौके पर मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए फ़ोर्स मौके पर है। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्नी सावित्री देवी निवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

