चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, बच्चों संग नौ लोग थे सवार, उड़े परखच्चे…
चमोली: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। इस वक़्त बड़े हादसे की खबर चमोली जिले से आ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर पैनी गांव के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में नौ लोग सवार थे। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती में कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की वजह ओवरलोडिंग बताई जा ही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , सुभाई गांव निवासी वीरेंद्र लाल अपनी कार में मासूम बच्चों सहित 9 लोगों के साथ पीपलकोटी से जोशीमठ की तरफ आ रहा था । इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पैनी गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक को छोड़कर सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं हादसे से कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel