चमोली
बजट सत्र: कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा में किया प्रदर्शन, बेरोजगारी का भी उठाया मुद्दा…

गैरसैण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राज्य सरकार अपना बजट लेकर आ रही है बजट से पहले कांग्रेस के विधायकों ने महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायकों का कहना है कि सरकार के बजट लाने से पहले हम उन्हें बताना चाहते हैं कि प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ वादे कर रही है जबकि महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। आज विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस के विधायकों ने सदन में बेरोजगारी के मुद्दे पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। सदन की शुरुआत से पहले कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में राज्य सरकार को जवाब देना होगा कि रोजगार को लेकर वह क्या कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


