चमोली
BREAKING: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे…
उत्तराखंड में हादसें रोज जिंदगियां लील रहे है। अब चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए तो वहीं हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के बिरहा के पास राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। इस दौरान बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। कि तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना टेंपो ट्रेवल के साथ टकराने के कारण हुई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है। स्थानीय युवक की पहचान चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ के रूप में हुई है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

