चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड की इस जगह का सरकार ने बदला नाम, अब नंदानगर से मिलेगी पहचान…
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले के घाट ब्लॉक का नाम बदल गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश में लिखा है कि चमोली के अन्तर्गत विकासखण्ड “घाट” का नाम विकासखण्ड “नन्दानगर” के रूप में परिवर्तित किये जाने की राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। यह 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी मानी जायेगी। ये बदलाव उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की भाग-तीन- अध्याय-नौ की धारा-50 (1) के तहत किया गया है।
बता दें कि लंबे समय से घाट ब्लॉक का नाम नंदानगर करने की मांग उठ रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि घाट शब्द व्यावहारिक रूप से बोलने और खिलने में अशुभ माना जाता है। इसलिए उनकी मांग थी कि क्षेत्र में मां नंदा का प्राचीन मंदिर और मायका क्षेत्र है। लिहाजा ब्लॉक का नामकरण भी मां नंदा के नाम से ही किया जाना चाहिए। जिस पर अब शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel