चमोली
नमनः वीरभूमि उत्तराखंड ने खोया एक और लाल! ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने ली अंतिम सांस…
चमोलीः उत्तराखंड में देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जवान की मौत से शोक की लहर है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के जवान सूबेदार आनंद सिंह की अचानक मौत हो गई है। ड्यूटी पर अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्तें में ही जवान की मौत हो गई। जवान के अंतिम दर्शन करने एक जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर आंख नम दिखी।
आपको बता दें कि नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में में सेवारत थे। वो 10 सप्ताह के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे। जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जवान के पार्थिव शरीर को उनके घाट लगासूं सोनला पहुंचाया गया। जहां सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। गांव में शोक की लहर देखने को मिली। जवान के अंतिम दर्शन के लिए एक जनसैलाब उमड़ पड़ा। नम आंखों से जवान को विदा किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
