चंपावत
चुनावी रण के लिए CM धामी तैयार, यहां किया कैंप कार्यालय और सैनिक इलेक्शन ऑफिस का उद्घाटन…
चंपावत: उत्तराखंड में जहां चुनावी रण तैयार है। सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए फुल एक्शन में है और घोषणाओं को पूरा करने में जुटे है। इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को पहले सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय और सैनिक इलेक्शन ऑफिस का उद्घाटन किया है। इसके बाद दोपहर में ही सीएम धामी अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय खोला है। इसके साथ ही बनबसा में सैनिक इलेक्शन ऑफिस भी खोला गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सैनिक इलेक्शन ऑफिस का भी उद्घाटन किया है। जिसके बाद सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है. चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने सीएम रहते खटीमा में भी कैंप कार्यालय खोला था। लेकिन सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। उसके बावजूद अलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर दोबारा भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है। सीएम के लिए ये चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। वरना सीएम की कुर्सी उनसे छिन सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel