चंपावत
Big Breaking: सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए इस दिन करेंगे नामांकन, हलचल तेज…
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए कमर कस चुके है। राज्य में नई हॉट सीट का दर्जा चंपावत को मिला है। सीएम धामी यहां से उपचुनाव लड़कर विधायक के रूप में सदन जाना चाहते हैं मगर कांग्रेस इसका विपरीत चाहती है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को नाम नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर पार्टी जोर शोर से तैयारियों में जुटी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधान सभा सीट चम्पावत में होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि नामांकन के दौरा सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। भाजपा के मुख्य चुनाव संयाेजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सभी दलों से सीएम के खिलाफ प्रत्याशी न खड़ा कर नजीर पेश करने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके लेकिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन पत्र लेने की ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि बीजेपी की ओर से सीएम धामी मैदान में है उनके लिए सीएम बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel