चंपावत
Big News: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी…
चम्पावत: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर चम्पावत से आ रही है। सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने से कई लोग घायल हो गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चम्पावत के अमोरी में टनकपुर की ओर जा रही मैक्स अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है । बताया जा रहा है कि कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं । उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि , अब भी रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को टनकपुर थाना क्षेत्र में पूर्णागिरी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ था। यहां ककराली गेट के पास टनकपुर से पूर्णागिरी जा रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए दो युवकों को रौंद दिया था। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मैक्स भी पलट गई, जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel