उत्तराखंड
Chardham Yatra होगी स्मार्ट, श्रद्धालुओं को इस बार मिलेगा स्मार्ट हैंड बैग, जानिए खासियत…
देहरादूनः प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। शासन-प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार चारधाम यात्रा में बहुत कुछ खास होने वाला है। इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हाईटेक फोटोमेट्रिक पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी। आइटी सेक्टर में काम करने वाली संस्था एथिक्स इन्फोटेक को इस बार यह काम सौंपा गया है। इसके साथ ही केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है कि इस बार भी केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आपदा के बाद राज्य सरकार की ओर से यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बाद में इस सेवा को फोटोमेट्रिक कर दिया गया था। कोरोना काल में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी। लेकिन इस साल आफलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को क्यूआर कोड सुविधा वाला हैंड बैंड उपलब्ध कराया जाएगा। आनलाइन पंजीकरण कराने वाले के लिए मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऋषिकेश हरिद्वार सहित यात्रा मार्ग पर सभी प्रमुख सेंटर 15 अप्रैल से काम करना शुरू कर देंगे।
गौरतलब है कि पहले पंजीकरण केंद्र या मोबाइल वेन के जरिये यात्री को कैमरे के आगे खड़ा करके कंप्यूटर सिस्टम में उसकी जानकारी भरी जाती थी और बदले में उसे पंजीकरण कार्ड दे दिया जाता था। अब यह सभी सेवाएं हाईटेक बना दी गई है। अब इसके लिए एटीएम की तर्ज पर क्योस्क मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास स्मार्टफोन या फिर आनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है उन्हें पंजीकरण केंद्र में आने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें श्रद्धालु अपनी मेल आइडी भी उपलब्ध कराएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel