उत्तराखंड
मुख्य विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग: मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने रैंतोली, रुद्रप्रयाग स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी के भवन निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आरसेटी भवन के निर्माण होने से ग्रामीण बेरोजगारों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके साथ ही जनपद में स्वरोजगार की दिशा में नए अवसर भी खुलेंगे। आरसेटी निदेशक किशन सिंह रावत ने बताया कि भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद संस्थान की प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं को और अधिक संख्या में गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा।
वहीं कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने शीघ्रता से आरसेटी भवन निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel