उत्तराखंड
सौगात: मुख्यमंत्री ने दी आशाओं को प्रोत्साहन राशि, नई आशा कार्यकत्रियों का होगा चयन
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 19-20 और 20-21 की प्रोत्साहन राशि 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी दे दी है। साथ ही वर्ष 20-21 में जिलों में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन की भी सहमति दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुछ समय पहले चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश में कार्यरत 575 आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि देने के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। मुख्यमंत्री ने जिलों में नई आशा कार्यकत्रियों के चयन को भी बतौर वित्त मंत्री मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार की गाईडलाइन के अनुसार नई आशा कार्यकत्रियों के चयन के प्रस्ताव को भी वित्त विभाग की मंजूरी आवश्यक थी। इसलिए वित्त मंत्री के रूप में यह पत्रावली मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी। इन नई नियुक्तियों के होने से वित्त विभाग पर सालाना 88.08 लाख रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोल के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख तथा चमोली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 13.17 लाख रुपये की राशि जारी की है। गैरसैंण अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड बनेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिले के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण में 20 अतिरिक्त बेड के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए 36.93 लाख की राशि अवमुक्त करने को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने चंपावत के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन योजना में सिलिंगटाक में स्थित टी टूरिज्म हट की मरम्मत व्यू प्वाइंट, कैफेटेरिया, टिकिट हाउस तथा फैंसिंग कार्य के ले 105.50 लाख की स्वीकृति दी है। यह राशि तीन चरणों में 40-40-20 प्रतिशत के आधार पर जारी की जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 42.50 लाख की राशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य सेक्टर योजना में कार्बेट व राजाजी टाईगर रिजर्व पार्कों में संरक्षण और विकास कार्यों के लिए छह करोड़ की धनराशि आवंटित करने को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना पर दोनों पार्कों में काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य सेक्टर पोषित नहर निर्माण मद से जिला नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग में 5.29 किमी लंबी धमोला नहर के जीर्णोंद्धार के लिए 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने इसकी पहली किस्त के रूप में 43.16 लाख की राशि अवमुक्त करने पर भी सहमति दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel