उत्तराखंड
Jobs: सीएम धामी ने फिर सरकारी नौकरियों का खोला पिटारा, वन विभाग में निकाली 894 भर्तियां…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी सेवा में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। पिछले सप्ताह ही उत्तराखंड सरकार ने समूह ग की भर्ती निकाली थी अब इसी कड़ी में। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन विभाग के वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों के लिए आवेदन की ko तिथि का एलान कर दिया गया है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 7 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 28 साल की होनी चाहिए।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 तक किया जाएगा। आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर प्रोफाइल अनिवार्य रूप से बनाना होगा। अभ्यर्थी को आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 28 साल रखी गयी है, हालांकि कोरोना काल में दी गई एक साल की छूट के मुताबिक 29 उम्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद वन आरक्षी के इन 894 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ रखी जाएगी। ये चाल/दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel