उत्तराखंड
घोषणाः CM धामी ने अब इनके लिए की ये बड़ी घोषणा, जानिए क्या-क्या मिलेगा लाभ…
देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई घोषणाए की है। सीएम ने आज महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग ने ‘सफलता का गुण’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कई घोषणाएं की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का 2 लाख का दुर्घटना बीमा करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का 1 लाख रुपये वार्षिक बीमा पालिसी, मासिक मानदेय डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित करने, आंगनबाडी कार्यकर्त्ता के पद खाली होने पर सहायिका को इस पद का लाभ, विभाग की ओर से एक रुपये में दिए जाने वाला सेनेटरी नेपकिन मुफ्त दिए जाने की घोषणा की।
बता दें कि पिछले 5 सालों में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग द्वारा किए गए कामों के साथ-साथ तमाम उपलब्धियों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में लाखों की संख्या में आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार के लिए आभार समारोह का आयोजन किया। देहरादून बन्नू स्कूल के पास मौजूद एक बड़े मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाओं और कार्यकत्रियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स का अभिनंदन करते हुए तमाम घोषणाएं की। सीएम ने सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स का 2 लाख दुर्घटना बीमा करने की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग के इस कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
