उत्तराखंड
बधाई: उत्तराखंड की बेटियों ने प्रदेश का बढ़ाया मान, राष्ट्रपति ने किया इस अवार्ड से सम्मानित…
देहरादून: उत्तराखंड की बेटियां शिखर पर देश प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने भी प्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया । वंदना को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
बता दें कि हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मैच में एक के बाद एक 3 गोल कर टीम को जीत दिलाई थी। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 4-3 से हराया और पहली बार महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। वंदना की उपलब्धियों पर हरिद्वार में वंदना का भव्य स्वागत हुआ था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया था। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था।
वहीं विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने बीते 15 अगस्त 2021 में शीतल यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस चोटी पर भारतीय झंडा फहरा फहराया है। इसके अलावा त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह हासिल की हैं। गौरतलब है कि शीतल राज (25) मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्लोड़ा गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। वह पुरस्कार हासिल करने वाली उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
देहरादून: जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित 168 लोगों को अच्छे होटल में किया शिफ्ट
बागेश्वर में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
19 सितंबर को जखोली में होगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
मुख्यमंत्री ने किया हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण
