उत्तराखंड
Big News: 21 जनवरी को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, जारी हो सकती है उत्तराखंड के प्रत्याशियों की सूची…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को सरगर्मियां तेज है। सबकी नजरें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट पर टिकी है। लेकिन दोनों पार्टियों में कई ऐसे पैंच फंस रहे है जो प्रत्याशियों की लिस्ट में देरी कर रहे है। अब खबर है कि 21 जनवरी को कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। इस दिन दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक के बाद आलाकमान प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल टच दे दिया गया है। लेकिन हरक सिंह रावत के खेल ने बीजेपी और कांग्रेस के समिकरण को बिगाड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने नई लिस्ट भी पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। अब कांग्रेस हाईमान इस लिस्ट को अपना अप्रूवल देगा। 21 जनवरी को होने वाली कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमति के बाद हाईकमान लिस्ट को अपना अप्रूवल देगा। इसके बाद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि चुनाव से पहले हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। अब कांग्रेस में उनकी वापसी में जहां हरीश रावत की शर्तें है तो वहीं टिकट की मांग भी मुश्किलें बढ़ा रही है। हालांकि खबरोें की माने तो पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल करने के संदर्भ में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि पार्टी नेताओं के बीच इस विषय पर बातचीत का दौर निरंतर चल रहा है। राजनीति में कब क्या हो जाए इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सबकि नजरें इस पर टिकी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel