उत्तराखंड
आगे की रणनीति: पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस का मंथन, सोनिया गांधी ने कल बुलाई अहम बैठक…
दिल्लीः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के शीर्ष नेता एक बार फिर आलाकमान से जवाबदेही की मांग करने लगे हैं। बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। इन प्रदेशों में राहुल और प्रियंका गांधी का भी अपना असर नहीं दिखा सके। पांचों राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई । बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी शामिल हुए।
बैठक में इन सभी नेताओं ने केंद्रीय आलाकमान से एक बार फिर से कांग्रेस का फुल टाइम अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इसके साथ उन्होंने सोनिया गांधी से एक बार फिर से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी बुलाने की मांग की थी। आखिरकार शनिवार को सोनिया गांधी ने इन नेताओं की बात को मानते हुए बैठक बुलाने की सहमति दे दी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कांग्रेस के मुख्यालय पर शाम 4 बजे होगी। पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
बैठक में कांग्रेस राज्यों में मिली हार पर मंथन करेगी, पार्टी आगे की रणनीति भी तैयार करेगी। बता दें कि सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले सोनिया गांधी ने कल सुबह 10.30 बजे बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने नवनिर्वाचित विधायकों की 21 मार्च को लखनऊ में बैठक बुलाई है। बुलाई गई बैठक में अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ प्रदेश में मिली हार पर मंथन करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel